
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- DELHI: उत्तम नगर ईस्ट...
DELHI: उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर 12वीं कक्षा के छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, परिवार का था इकलौता बेटा

नई दिल्ली। उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन से एक हदयविदारक घटना सामने आई है। दरअसल 12वीं कक्षा के एक छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त 17 साल के नजफगढ़ निवासी अश्विनी डागर के रूप में हुई है। पुलिस अश्विनी के परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
बता दें कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11.07 बजे उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर के जरिए पुलिस को एक युवक के मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि युवक द्वारका की ओर से आ रही ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही उसके सामने ट्रैक पर कूद गया। ट्रेन के चपेट में आकर वह कुचल गया। पुलिस ने शव को ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार का इकलौता बेटा था
जांच में पता चला कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला अश्विनी उत्तम नगर के सक्सेस कोचिंग सेंटर से कोचिंग ले रहा था। उसके पिता देवेंद्र डीटीसी बस चालक हैं। वह परिवार का इकलौता बेटा था। घटना की वजह से आधे घंटे तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन बाधित रहा।




