Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में छाई धुंध! विजिबिलिटी स्तर हुआ कम, जानें क्या बोले एक्सपर्ट

Aryan
15 May 2025 12:11 PM IST
Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में छाई धुंध! विजिबिलिटी स्तर हुआ कम, जानें क्या बोले एक्सपर्ट
x
आज दिल्ली में दिन में बादल छाए रहेंगे। तेज धूप भी खिली रहेगी, 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में कल से ही धुंध छाई हुई है। दरअसल, मौसमी उतार चढ़ाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी में इसका असर हो रहा है।।। दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार धूल भरी आंधी के कारण दृश्यता कम हो गई है हालांकि दिन में मौसम साफ होने की संभावना है। वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है।

क्या बोले मौसम एक्सपर्ट

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि लगभग 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही थी, लेकिन बाद में तब से ही तीन से सात किमी प्रति घंटे की शांत/कमजोर हवा की स्थिति बनी हुई है। जिसका नतीजा यह है कि हवा में धूल के साथ सफदरजंग और पालम दोनों एयरपोर्ट पर दृश्यता 1200-1500 मीटर पर खराब बनी हुई है।

आज तापमान 41 डिग्री पार

बताया जा रहा है कि आज दिन में मौसम साफ हो जाने के आसार हैं। दूसरी तरफ अब फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है। दो दिन से तापमान 40 डिग्री पार जा रहा है। आज 41 डिग्री चले जाने के आसार हैं लेकिन लू अभी नहीं चलेगी।

आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

आज दिल्ली में दिन में बादल छाए रहेंगे। तेज धूप भी खिली रहेगी, लेकिन 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बीच बीच में यह रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक की भी हो सकती है। धूल भरी आंधी के चलते आज आठ दिन बाद दिल्ली का एक्यूआई 200 से ऊपर गया है। एनसीआर के शहरों में भी हवा खराब श्रेणी में चल रही है। हाल फिलहाल एक्यूआई की यही श्रेणी बनी रहेगी।

Next Story