Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

DELHI BLAST: NIA की बड़ी कार्रवाई! आतंकी डॉक्टर उमर के मददगार को किया गिरफ्तार

Anjali Tyagi
26 Nov 2025 11:00 AM IST
DELHI BLAST: NIA की बड़ी कार्रवाई! आतंकी डॉक्टर उमर के मददगार को किया गिरफ्तार
x

नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर NIA ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल दिल्ली ब्लास्ट से पहले आतंकी उमर उन नबी को शरण देने वाले फरार मददगार को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले NIA उमर उन नबी के 6 करीबी सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये इस मामले में सातवीं गिरफ्तारी है।

आतंकी उमर को मुहैया कराता था सुविधा

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम सोयब है, जो हरियाणा के फरीदाबाद के धौज इलाके का रहने वाला है। NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि सोयब मुख्य आतंकी उमर उन नबी को ब्लास्ट से ठीक पहले सुरक्षित शरण दिया था और लॉजिस्टिकल सपोर्ट भी मुहैया कराया था। इसमें रहने की जगह, आने-जाने की सुविधा और अन्य जरूरी मदद शामिल थी।

Next Story