Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Delhi: अवैध संबंध का खूनी मंजर! बेड के अंदर मिला महिला का शव, PG में घंटे भर साथ रहा आरोपी

Aryan
8 April 2026 6:41 PM IST
Delhi: अवैध संबंध का खूनी मंजर! बेड के अंदर मिला महिला का शव, PG में घंटे भर साथ रहा आरोपी
x
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमरे की तलाशी के दौरान, एक महिला का शव बेड के बॉक्स से बरामद किया गया।

नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक मामला सामने आया है। दरअसल एक विवाहित महिला की हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 35 वर्षीय महिला की लाश ‘पेइंग गेस्ट’ के बेड के बॉक्स में से बरामद हुआ है। मृतका के गले कई निशान पाए गए हैं।

महिला के बेहोश पड़े होने का था शक

जानकारी के अनुसार, पत्थर मार्केट स्थित एक इमारत के एक कमरे में एक महिला के बेहोश पड़े होने का संदेह हुआ। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि इमारत की तीसरी मंजिल पर एक व्यक्ति पीजी का संचालन कर रहा है।

गला घोंटने का निशान था मौजूद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमरे की तलाशी के दौरान, एक महिला का शव बेड के बॉक्स से बरामद किया गया। शव पर गला घोंटे जाने के स्पष्ट निशान थे और माथे पर चोट का निशान था।

फोरेंसिक टीम पहुंची

घटनास्थल पर क्राइम बांच और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलाया गया और आगे की जांच के लिए साक्ष्य जब्त किए गए। मृतका की पहचान मंगोलपुरी निवासी के रूप में हुई। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसके आरोपी दीपक के साथ प्रेम संबंध थे।

पीजी संचालक ने पुलिस को सूचना

पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले विवाहित महिला पीजी में आई थी और शाम में उसकी मुलाकात आरोपी दीपक से हुई, जो खुद भी शादीशुदा है। दोनों करीब एक घंटे तक एक कमरे में रहे। आरोपी के चले जाने के बाद पीजी मालिक को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।


Next Story