
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Delhi Budget: सीएम...
Delhi Budget: सीएम रेखा गुप्ता ने 1,03,700 करोड़ का बजट किया पेश, जानें दिल्लीवासियों के लिए क्या है खास

नई दिल्ली। दिल्ली का बजट सीएम रेखा गुप्ता ने पेश की है। सीएम रेखा गुप्ता ने 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि तीन इंजन वाली सरकार के साथ दिल्ली तेजी से प्रगति कर रही है। दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है। जिसमें विकास, पर्यावरण और शहरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
दिल्ली का रेवेन्यू सरप्लस 9,092 करोड़
बजट सेशन के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस साल हमने रेवेन्यू खर्च के लिए 70.3% और कैपिटल खर्च के लिए 29.7% (बजट में) रखा है। हम पिछले साल से ज्यादा कैपिटल खर्च भी करने जा रहे हैं। साल 2025-2026 के लिए टैक्स और GSDP रेश्यो 4.95% था और साल 2026-2027 के लिए यह प्रतिशत 5.09% रहने की उम्मीद है, जो पिछले साल से बेहतर है। इसके साथ इस साल दिल्ली का रेवेन्यू सरप्लस 9,092 करोड़ रुपये होने जा रहा है।
हर योजना का प्रकृति पर प्रभाव है
वहीं बजट सत्र को संबोधित करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने दिल्ली की जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। इस बार हमने दिल्ली का बजट 'हरित बजट' के रूप में प्रस्तुत किया है। हमने हर योजना को 'पर्यावरण के नजरिए' से देखा है। इस बजट की हर नीति का पर्यावरण पर प्रभाव है, हर योजना का प्रकृति पर प्रभाव है और हर निर्णय में आने वाली पीढ़ियों की चिंताएं शामिल हैं।
पृथ्वी संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित
उन्होंने आगे कहा कि इसीलिए हमने पूरे बजट का 21% 'ग्रीन बजट' के लिए आवंटित किया है, जिसे पर्यावरण सुधार के लिए खर्च किया जाएगा। यह बजट सरकार की सोच में एक ऐतिहासिक बदलाव है, जहां विकास और पृथ्वी संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित किया गया है। यही आज की सबसे बड़ी जरूरत है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि बजट में पर्यावरण संरक्षण के लिए 21 प्रतिशत आवंटन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने 2026-27 के बजट में शहरी विकास विभाग के लिए 7,887 करोड़ रुपये और पीडब्ल्यूडी के लिए 5,921 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। सीएम के अनुसार, दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड को बजट में 787 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विकास बोर्ड को बजट में 787 करोड़ का आवंटित
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड को बजट में 787 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2027 का बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली में सड़क सुधार के लिए एमसीडी को 1,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 'धूल रहित सड़कों' के लिए बजट में 1,352 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं दिल्ली सरकार ने नजफगढ़ नाले के किनारे सड़कों के लिए बजट में 454 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। सीएम रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली सरकार के बजट में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के लिए 350 करोड़ रुपये का आवंटन होगा। दिल्ली के बजट में विद्युत विभाग के लिए 3,942 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।




