Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Delhi Double Murder: नौकर ने की लाजपत नगर मार्केट की महिला दुकानदार और उसके बेटे की हत्या, कारण जानकर हैरान हो जाएंगे

Anjali Tyagi
3 July 2025 12:40 PM IST
Delhi Double Murder: नौकर ने की लाजपत नगर मार्केट की महिला दुकानदार और उसके बेटे की हत्या, कारण जानकर हैरान हो जाएंगे
x
पुलिस ने वारदात के बाद फरार हुए आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के लाजपत नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल दिल्ली के लाजपत नगर में मालकिन और उनके 14 साल के बेटे की हत्या उनके नौकर ने ही की है। पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। नौकर ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है। साथ ही डबल मर्डर की वजह भी बताई है।

पति ने दी थी पुलिस को सूचना

बता दें कि दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में देर रात मां और उनके बेटे की हत्या को अंजाम दिया गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पति कुलदीप ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, जहां महिला 42 वर्षीय रुचिका का शव बेडरूम में मिला है। वहीं, उनके 14 वर्षीय बेटे का शव बाथरूम में मिला।

क्यों दिया वारदात को अंजाम?

आरोपी नौकर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मकान मालकिन ने उसे डांटा था। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने आज सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात के बाद फरार हुए आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान हाजीपुर, बिहार निवासी मुकेश के रूप में हुई है। वर्तमान में वह अमर कॉलोनी में रहता है। महिला व उसके पति की लाजपत नगर में गारमेंट शॉप है। आरोपी उसी शॉप में हेल्पर का काम करता था।

आपराधिक रिकॉर्ड की हो रही जांच

पुलिस अब यह भी जांच रही है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं था और वह कितने समय से इस परिवार के साथ काम कर रहा था। जांच फिलहाल जारी है और पुलिस का दावा है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। रूचिका अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में गारमेंट की दुकान चलाती थी। वहीं उनका बेटा हर्ष कक्षा 10वीं का छात्र था।

Next Story