Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Delhi Flood: नदी किनारे जलस्तर लगातार बढ़ रहा, यमुना बाजार इलाके में घरों में पानी घुसने से लोग परेशान

Aryan
3 Sept 2025 10:06 AM IST
Delhi Flood: नदी किनारे जलस्तर लगातार बढ़ रहा, यमुना बाजार इलाके में घरों में पानी घुसने से लोग परेशान
x
सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता यमुना बाजार के घरों में पानी भर जाने के प्रभावित लोगों को राहत शिविर में जाने की अपील कर रहे

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना किनारे जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुरक्षा के मध्य नजर प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों को भी बंद के आदेश हुए हैं। प्रशासन की टीम लगातार जल स्तर पर निगरानी रख रही है।

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुराना लोहे का पुल मंगलवार शाम चार बजे से अगले आदेश तक यातायात और आम जनता की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। सुरक्षा के मद्देनजर नोएडा और गाजियाबाद में बुधवार को 12वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

शिविर में जाने की अपील की

सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता यमुना बाजार के घरों में पानी भर जाने के प्रभावित लोगों को राहत शिविर में जाने की अपील कर रहे हैं। जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने और संभावित खतरे को देखते हुए पुराने लोहे के पुल पर दोनों ओर से वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही मंगलवार शाम से रोक दी गई है। तेज वर्षा के दौरान रिंग रोड पर निगमबोध घाट के पास सड़क पर हुए जलभराव से वाहनों को गुजरते देखा जा रहा है।

Next Story