
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- कथित शराब नीति घोटाले...
कथित शराब नीति घोटाले मामले में दिल्ली HC ने केजरीवाल, सिसोदिया और अन्य आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए दिया इतने दिन का समय

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। दरअसल, शराब नीति मामले में दिल्ली HC में CBI की याचिका पर आज सुनवाई हुई।
अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी
बता दें कि दिल्ली HC ने अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया और बाकी आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए 5 अप्रैल तक का समय दिया है। अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी। अगली सुनवाई तक पिछला अंतरिम आदेश जारी रहेगा। दिल्ली HC ने अपने आदेश में नोट किया कि केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की है।
निचली अदालत का आदेश न्यायपूर्ण नहीं था
दरअसल, सीबीआई की ओर से SG तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में न्याय नहीं हुआ है। सारे रिकॉर्ड कोर्ट के सामने रखकर सुनवाई होनी चाहिए। निचली अदालत का आदेश न्यायपूर्ण नहीं था। केजरीवाल के वकील ने CBI की याचिका का विरोध किया। सीबीआई की तरफ से SG ने आरोप लगाया कि केजरीवाल न्याय व्यवस्था(सुनवाई कर रही जज) के साथ ही CBI के खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं।




