Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Delhi High Court : 6 नए जजों का शपथ ग्रहण, अब कुल 41 जज हुए, जानें कहां-कहां से हुए तबादले

Aryan
21 July 2025 3:04 PM IST
Delhi High Court : 6 नए जजों का शपथ ग्रहण, अब कुल 41 जज हुए, जानें कहां-कहां से हुए तबादले
x
इससे न्यायपालिका में विविध अनुभवों का समावेश हो सकेगा

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में आज 6 नए न्यायाधीशों ने अपने पदों की शपथ ग्रहण की। सभी न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने शपथ दिलाई है। अब दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है। नए जजों की नियुक्ति अलग-अलग हाई कोर्ट्स से की गई है। जिसमें कि बॉम्बे, कर्नाटक, राजस्थान और पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट्स के जज शामिल हैं।

शपथ लेने वाले न्यायाधीशों के नाम

जिन न्यायाधीशों ने आज शपथ ग्रहण किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं- वी. कामेश्वर राव, नितिन वासुदेव सांबरे, विवेक चौधरी, अनिल क्षेत्रपाल, अरुण मोंगा और ओ. पी. शुक्ला। इन सभी न्यायाधीशों ने आज दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद की शपथ ली।

अलग-अलग हाईकोर्ट से जजों का ट्रांसफर हुआ

वी. कामेश्वर राव- कर्नाटक हाई कोर्ट से, नितिन वासुदेव सांबरे- बॉम्बे हाई कोर्ट से, विवेक चौधरी- इलाहाबाद हाई कोर्ट से, अनिल क्षेत्रपाल- पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से, अरुण मोंगा-राजस्थान हाई कोर्ट से एवं ओ. पी. शुक्ला पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से ट्रांसफर होकर आए।

वरिष्ठतम जज के प्रमोशन से कॉलेजियम में बदलाव

जानकारी के मुताबिक दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश विभु बाखरू को कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद दिल्ली हाई कोर्ट के तीन सदस्यीय कॉलेजियम में भी पुनर्गठन किया गया है। इस नियुक्ति और पुनर्गठन का मकसद दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यक्षमता को बढ़ावा देना है। इससे न्यायपालिका में विविध अनुभवों का समावेश हो सकेगा।


Next Story