Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली शराब घोटाला केस: कोर्ट से बरी हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, सभी आरोपों से किया मुक्त

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 10:55 AM IST
दिल्ली शराब घोटाला केस: कोर्ट से बरी हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, सभी आरोपों से किया मुक्त
x

नई दिल्ली। आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली एक्साइज पॉलिसी यानी शराब घोटाला CBI केस में आरोप तय करने पर आदेश सुना दिया है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को कोर्ट ने बरी कर दिया है। बता दें कि इस मामले में उस समय के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कुल 23 आरोपी बनाए गए थे।

कोर्ट ने जताई नाराजगी

कोर्ट ने कहा कि प्रॉसिक्यूशन अपना केस साबित करने में विफल रहा। साथ ही कई और आरोपी बरी हुए हैं।इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट पर कई सवाल भी उठा। जज ने कहा क सीबीआई ने जो दस्तावेज दिए वो चार्जशीट से मेल नहीं खाते हैं। जज ने नाराजगी जताई कि अभी तक मुझे कन्फेशनल स्टेटमेंट की कॉपी तक नहीं दी गई। मैं सीबीआई के वकील से ईमानदारी की उम्मीद करता हूं।

सच की हमेशा जीत हुई है- सुनिता केजरीवाल

सुनिता केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि- इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाये,शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता । सच की हमेशा जीत होती है ।



Next Story