Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली शराब घोटाला: कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी सीबीआई, देगी चुनौती

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 11:48 AM IST
दिल्ली शराब घोटाला: कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी सीबीआई, देगी चुनौती
x

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति (शराब घोटाला) मामले में आज राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा सभी 23 आरोपियों को बरी किए जाने के बाद CBI इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, के. कविता और विजय नायर समेत सभी 23 आरोपियों को भ्रष्टाचार के मामले में डिस्चार्ज (बरी) कर दिया है।

अदालत की सख्त टिप्पणी

कोर्ट ने कहा कि CBI आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश या भ्रष्टाचार का कोई भी ठोस सबूत पेश करने में विफल रही है। अदालत ने CBI की चार्जशीट को "कमजोर" बताया और जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

हाईकोर्ट जाएगी सीबीआई

जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी इस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर करेगी क्योंकि उसका मानना है कि आरोपों के आधार पर मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।


Next Story