Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

DELHI-NCR में सर्दी में हो रहा है गर्मी का एहसास! IMD ने जारी किया 10 फरवरी तक का पुर्वानुमान

Shilpi Narayan
4 Feb 2026 11:00 PM IST
DELHI-NCR में सर्दी में हो रहा है गर्मी का एहसास! IMD ने जारी किया 10 फरवरी तक का पुर्वानुमान
x

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में जहां अब तक ठंड सितम ढा रही थी तो वहीं अब लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। भले ही कोहरा सुबह परेशान करता है, लेकिन दिन के समय निकल रही तेज धूप गर्मी महसूस करा रही है। यहां तक कि अब केवल सुबह-शाम ही ठंड का अहसास हो रहा है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।

धूप निकलने की वजह से गर्मी का हुआ एहसास

हालांकि आज सुबह कोहरे और धुंध छाई रही। इसी बीच सुबह के समय तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया। लेकिन दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। लेकिन, शाम के समय चली तेज ठंडी हवाओं ने फिर गलन बढ़ा दी।

5 से 10 फरवरी तक के पुर्वानुमान जारी

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 10 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम में हल्का बदलाव रहेगा। दिन के समय आसमान अधिकतर साफ या आंशिक रूप से बादलों से ढंका रहेगा जबकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बने रहने की संभावना है। हवाएं शुरुआती दिनों में तेज 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे रहेंगी, लेकिन 8 फरवरी से धीरे-धीरे कम होकर 0-10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह जाएंगी।

Next Story