Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

DELHI-NCR वाले सावधान! आज की रात आसमान से बरसेगी 'कयामत', जानें IMD का ताजा अलर्ट

Shilpi Narayan
6 April 2026 1:42 PM IST
DELHI-NCR वाले सावधान! आज की रात आसमान से बरसेगी कयामत, जानें IMD का ताजा अलर्ट
x

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। जिस वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन ये बारिश कई तरह की आफत भी साथ में लाई है। वहीं IMD ने एक बार फिर आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। आने वाले कुछ दिनों में मौसम की गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

इन इलाकों में बारिश की सबसे अधिक संभावना

बता दें कि IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के चलते भूमध्य सागर से नमी ले जाने वाला मौसम तंत्र विकसित हो रहा है, जो उत्तर भारत में बारिश, गरज और ओलावृष्टि का कारण बनेगा। गुरुग्राम, दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा उन क्षेत्रों में शामिल हैं जहां आज की रात आंधी-तूफान और बारिश की सबसे अधिक संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर आफत

गुरुग्राम में 4 अप्रैल को तेज आंधी-तूफान के बादल बने और कम समय में ही तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे। आज रात भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। एनसीआर के लगभग 50 से 60 प्रतिशत हिस्से में बारिश न होने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ रहा है और इस कारण 7-9 अप्रैल के बीच देश के विशाल भू-भाग में भीषण ओलावृष्टि की आशंका है।

कौन-कौन से राज्य प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार, इससे राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर पूर्वी भारत काफी प्रभावित होगा, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 30 से 40 प्रतिशत है।

Next Story