Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

DELHI-NCR में अभी और बढ़ेगी ठिठुरन! बारिश और शीतलहर का अलर्ट, जानें आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम

Shilpi Narayan
24 Jan 2026 11:30 PM IST
DELHI-NCR में अभी और बढ़ेगी ठिठुरन! बारिश और शीतलहर का अलर्ट, जानें आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम
x

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद से ही तापमान में गिरावट आई है। वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर इलाके में ठिठुरन वाली सर्दी महसूस हो सकती है। अगले 7 दिन तक एनसीआर में गिरते तापमान की वजह से ठंड बढ़ सकती है और अलर्ट जारी हो सकता है। दिल्ली का तापमान 18 से 22 सेल्सियस के बीच रह सकता है।

एनसीआर इलाके में ठंड बनी रहने की संभावना

वहीं रात का तापमान 4 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार. 24 से 30 जनवरी के बीच एनसीआर इलाके में ठंड बनी रहने की संभावना है। वहीं पूरे सप्ताह मौसम का मिजाज बदल-बदला सा रहने की आशंका जताई है। एनसीआर इलाके में पूरे सप्ताह आसमान में बादल और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

इस बीच मौसम सामान्य रहने की उम्मीद

वहीं 28 से 30 जनवरी के बीच मौसम सामान्य रहने की उम्मीद जताई है जबकि बादल और हल्का कोहरा बना रहने की संभावना रहेगी। जनवरी के इस सप्ताह में ठंड और कोहरे के साथ शीतकालीन मौसम रहने की आशंका है। 24 से 30 जनवरी के बीच रात के तापमान गिरावट होने की आशंका है, जबिक दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में दिन का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान दिन में 22 और रात में 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Next Story