
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- DELHI: इंदिरा गांधी...
DELHI: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ट्रैफिक कंट्रोल प्रणाली में खराबी आने पर 100 से अधिक फ्लाइट प्रभावित

नई दिल्ली। दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ट्रैफिक कंट्रोल प्रणाली में खराबी आने पर 100 से अधिक फ्लाइट प्रभावित हुई है। लेट हुई उड़ानों में सवार यात्रियों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया, क्योंकि तकनीकी टीम समस्या का समाधान करने में जुटी हुई है। अभी तक एयर लाइन्स द्वारा कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।
यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह उड़ान संचालन प्रभावित हुआ, जिससे कई उड़ानों में एक घंटे से अधिक की देरी हुई। 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। तकनीकी खराबी के चलते एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो द्वारा यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
जल्द ही परिचालन सामान्य हो जाने की उम्मीद
देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे, राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) से प्रतिदिन 1,500 से ज्यादा उड़ानों का आवागमन होता है। फ्लाइट प्रभावित होने के दौरान एक यात्री ने जानकारी देते हुए बताया कि लेट हुई उड़ानों में सवार यात्रियों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया, क्योंकि तकनीकी टीम समस्या का समाधान करने में जुटी हुई है। विमान आधे घंटे से अधिक समय से रनवे पर इंतजार कर रहा था और चालक दल ने देरी का कारण एटीसी प्रणाली में तकनीकी समस्या बताया था। वहीं, एयर इंडिया की ओर से यात्रियों को बताया गया कि जल्द ही परिचालन सामान्य हो जाने की उम्मीद है।




