Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

AI समिट हंगामे पर दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! साजिश के तार कई राज्यों तक फैले...

Anjali Tyagi
24 Feb 2026 4:30 PM IST
AI समिट हंगामे पर दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! साजिश के तार कई राज्यों तक फैले...
x
इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें विभिन्न राज्यों के यूथ कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हैं।

नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (16-21 फरवरी) के दौरान हुए शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी साजिश का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, इस हंगामे के तार कई राज्यों और यहां तक कि पड़ोसी देशों के आंदोलनों से भी जुड़े हो सकते हैं।

मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी

इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को 24 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन्हें मास्टरमाइंड बताया है और पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

अब तक हुई 8 गिरफ्तारियां

इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें विभिन्न राज्यों के यूथ कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी एक आरोपी को पकड़ा गया है। बता दें कि मामले की गंभीरता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को पहुंचे नुकसान को देखते हुए, जांच को अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

क्या था विरोध का कारण

प्रदर्शनकारियों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और "एपस्टीन फाइल्स" जैसे मुद्दों पर नारे लगाए थे। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं, जैसे आपराधिक साजिश (61-2), सार्वजनिक शांति भंग करने और राष्ट्रीय अखंडता के विरुद्ध दावों (197) के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Next Story