Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! यूथ कांग्रेस उदय भानु चिब था मास्टरमाइंड, AI इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रदर्शन का मामला

Anjali Tyagi
24 Feb 2026 11:59 AM IST
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! यूथ कांग्रेस उदय भानु चिब था मास्टरमाइंड, AI इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रदर्शन का मामला
x

नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पिछले हफ्ते दिल्ली के 'भारत मंडपम' में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए "शर्टलेस" विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में की गई है। पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 7दिन की कस्टडी मांगी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है।

आरोपियों का मकसद भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर को नुकसान पहुंचाना था- दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकार्ताओं को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता समिट में अंदर जाते हैं, नारेबाजी करते हैं। रोकने पर दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को पीटते हैं। साथ ही माहौल खराब करते हैं। पुलिस का दावा है कि इस प्रदर्शन का मास्टरमाइंड भानु चिब है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों का मकसद भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर नुकसान पहुंचाना था।

Next Story