Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गर्लफ्रेंड की किडनैपिंग की सूचना पर दौड़ी दिल्ली पुलिस... घंटों खाक छानने के बाद जो पता चला उसे जानकर आप भी कहेंगे धत पगली!

Anjali Tyagi
24 Jun 2025 5:41 PM IST
गर्लफ्रेंड की किडनैपिंग की सूचना पर दौड़ी दिल्ली पुलिस... घंटों खाक छानने के बाद जो पता चला उसे जानकर आप भी कहेंगे धत पगली!
x
ब्वॉयफ्रेंड का कहना था कि चार से पांच लोग उसे कार में किडनैप कर फरार हो गए।

नई दिल्ली। भजनपुरा इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई। जिसने पुलिस को कुछ घंटों के लिए उलझन में डाल दिया। दरअसल, एक युवक ने पुलिस को कॉल कर बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड को किडनैप कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस तुरंत मामले की जांच में लग गई। ब्वॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया था कि उसने विजय पार्क में मौजपुर के पास ड्रॉप किया था, तभी उसका अपहरण हो गया। हालांकि मामले में एक मोड़ तब आया जब गर्लफ्रेंड खुद ही घर वापस लौट आई। इस खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

ब्वॉयफ्रेंड बोला- चार से पांच लोगों ने किया उसे किडनैप

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ब्वायफ्रेंड से विस्तार से पूछताछ की। उसका कहना था कि चार से पांच लोग उसे कार में किडनैप कर फरार हो गए। आखिरी बार कुछ लोगों ने उसे एक कार में जाते देखा था। पुलिस को मामला जितना गंभीर लग रहा था, उतना ही रहस्यमय भी बनता जा रहा था।

पुलिस ने गर्लफ्रेंड की लोकेशन ट्रेस करने का किया प्रयास किया

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ब्वॉयफ्रेंड से उसकी गर्लफ्रेंड का मोबाइल नंबर लिया और उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया। इसके साथ ही युवती के दोस्तों से भी संपर्क किया। दिल्ली पुलिस ने कई घंटो तक मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले पर एक्शन लिया, लेकिन कुछ घंटे बीतते ही कहानी में ट्विस्ट आया। गर्लफ्रेंड खुद ही अपने घर लौट आई, तब जाकर पुलिस को सच्चाई पता चली।

ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े से हुई थी नाराज

बता दें कि गर्लफ्रेंड ने बताया कि उसका अपने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया था, जिससे नाराज होकर वह घर से चली गई थी। रास्ते में उसने एक कार सवार से लिफ्ट ली थी इसके बाद वह कुछ देर बाद घर लौट आई। गर्लफ्रेंड ने बताया कि उसके साथ अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई थी और वह अपनी मर्जी से गई। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

Next Story