
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- AI समिट में बवाल पर...
AI समिट में बवाल पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी

नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पिछले हफ्ते दिल्ली के 'भारत मंडपम' में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए "शर्टलेस" (बिना शर्ट के) विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में की गई है। कांग्रेस सांसद सशिकांत सेंथिल ने दावा किया कि उदय भानु चिब को सुबह हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 7दिन की कस्टडी मांगी है।
प्रदर्शन का कारण
20 फरवरी को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समिट के दौरान शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया था। वे शर्ट के नीचे ऐसी टी-शर्ट पहने हुए थे जिन पर सरकार और भारत-अमेरिका व्यापार सौदे के खिलाफ नारे लिखे थे। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन पंजीकरण के जरिए क्यूआर कोड हासिल कर आयोजन स्थल में प्रवेश किया था। उदय भानु चिब पर आपराधिक साजिश, सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालना और अवज्ञा जैसे आरोप लगाए गए हैं।
अब तक की कुल गिरफ्तारियां
इस मामले में अब तक उदय भानु चिब सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 7




