
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- DELHI: आपसी विवाद में...
DELHI: आपसी विवाद में दो दोस्तों ने एक दूसरे को चाकू मारा, अस्पताल में दोनों की मौत, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। दिल्ली के तिलकराम नगर कॉलोनी में आपसी विवाद में दो दोस्तों ने एक दूसरे को चाकू मारकर घायल कर लिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों दोस्तों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के बीच क्या विवाद है इसकी पुलिस जांच कर रही है।
दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए
देश की राजधानी दिल्ली में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक पार्क में दो दोस्तों की हत्या हुई है। वारदात की सूचना पर ख्याला थाना और तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया है कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला किया।
दोनों आसपास ही रहते थे
डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है। दोनों ख्याला बी ब्लॉक के निवासी थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों दोस्त एक ही गली में अपने परिवारों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों ही शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी हैं। फिलहाल, स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदीप प्रॉपर्टी डीलर था। वो जिम ट्रेनर भी रहा था।