Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Delhi Weather: दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Anjali Tyagi
23 Jun 2025 12:51 PM IST
Delhi Weather: दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
x
वहीं मौसम की मेहरबानी से वायु गुणवत्ता लगातार छठे दिन भी अच्छी ही बनी हुई है।

नई दिल्ली। दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन भर बादल छाए रहने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है।

छठे दिन संतोषजनक श्रेणी में AQI

बता दें कि दिल्ली में छठे दिन संतोषजनक श्रेणी में AQI रहा। वहीं मौसम की मेहरबानी से वायु गुणवत्ता लगातार छठे दिन भी अच्छी ही बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 96 दर्ज किया गया। जोकि एक संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।

'जीरो टॉलरेंस' पर बोले पर्यावरण मंत्री

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि यह सुधार जमीनी स्तर पर हो रही लगातार कार्रवाई और सख्त निगरानी का भी नतीजा है। पिछले 48 घंटों में 218 पुराने वाहन जब्त किए गए हैं और 11,157 प्रदूषण चालान जारी किए गए हैं। ये कदम प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, "पुराने वाहनों पर कार्रवाई और फील्ड लेवल मानिटरिंग से जो परिणाम आ रहे हैं, वे बिल्कुल साफ हैं। शहरव्यापी सुधार के साथ-साथ पंजाबी बाग जैसे हॉटस्पॉट के एक्यूआई में कमी आना दर्शा रहा है कि दिल्ली अब स्वच्छ हवा की ओर बढ़ रही है।"

इन इलाकों में 100 के नीचे एक्यूआई

इसके अलावा अलीपुर में 93, आनंद विहार में 90, अशोक विहार में 86, आया नगर में 84, मथुरा रोड में 97, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 69, दिलशाद गार्डन में 82, आईटीओ में 82, लोधी रोड में 70, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 68, मंदिर मार्ग में 70, नजफगढ़ में 74, नेहरू नगर में 84, एनएसआईटी द्वारका में 65, ओखला फेज 2 में 93, पटपड़गंज में 95, पंजाबी बाग में 77, शादीपुर में 88, सिरी फोर्ट में 90, श्री अरविंदो मार्ग में 69 और विवेक विहार में एक्यूआई 77 दर्ज किया गया।

Next Story