
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Delhi: यमुना के...
Delhi: यमुना के जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, इतनी तारीख तक भारी बारिश का खतरा नहीं, जानें 11 सितम्बर तक का Weather Update

नई दिल्ली। दिल्ली में मौसम ने करवट बदली ली है। कल से बारिश में ब्रेक लग गया है और आज भी तेज धूप खिली रही। ऐसे में दिल्ली वालों को भारी बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली में 6 से 11 सितंबर तक भारी बारिश नहीं होगी। हालांकि इस बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है।
सड़कें जलमग्न हो गई
पिछले दिनों हुई बारिश ने दिल्ली वालों को खूब परेशान किया है सड़कें जलमग्न हो गईं थी और जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। दिल्ली के नीचे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। भारी बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है एवं नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में दिल्ली के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। निगमबोध घाट, बदरपुर, गढ़ी, खादर, पुराना उस्मानपुर गांव, मोनेस्ट्री, यमुना खादर, यमुना बाजार, विश्वकर्मा कालोनी और प्रधान गार्डन से लोगों को हटाया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट
कई जगहों पर पानी घुस गया है, लोग परेशान हैं। जिस वजह से वह राहत शिविर कैंप में रहने पर मजबूर हैं। यमुना के आसपास रहने वाले लोगों को दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट किया है। लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा जा रहा है। हालांकि, दिल्ली में अब बारिश थमने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। रिहायशी इलाकों से भी बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।
आने वाले दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 6 से 11 सितंबर तक दिल्ली में इसी तरह का तापमान बने रहने की अनुमान है। 9 सितंबर से दिल्ली के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।