Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्लीवासियों को करना पड़ सकता है बाढ़ का सामना! हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

Aryan
1 Sept 2025 1:21 PM IST
दिल्लीवासियों को करना पड़ सकता है बाढ़ का सामना! हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित
x
हथनीकुंड बैराज से इसी तरह अगर लगातार पानी छोड़ा जाएगा तो दिल्ली का बसअड्डा भी जलमग्न हो जाएगा।

नई दिल्ली। दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। राजधानी दिल्ली में कल मतलब मंगलवार की शाम से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बाढ़ आने का सबसे बड़ा कारण है हथनीकुंड बैराज से 12 लाख क्यूसेक पानी का छोड़ा जाना। इसलिए दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है।

कितना क्यूसेक पानी छोड़ा गया है

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक हथनीकुंड बैराज से 9 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। जो कि कल शाम तक दिल्ली पहुंच जाएगा। हथनीकुंड बैराज से सुबह 7 बजे 2,72,745 क्यूसेक, 8 बजे 3,11,032 क्यूसेक एवं 9 बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जबकि, सुबह 10 बजे हथनीकुंड बैराज से 3,21,653 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मतलब महज 3 घंटे में 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं। दिल्ली के उसमानपुरा, यमुना बाजार, गढ़ीमांडू, ओखला और मयूर विहार पुस्ता। इन इलाकों में पानी अधिक भर जाएगा। हथनीकुंड बैराज से इसी तरह अगर लगातार पानी छोड़ा जाएगा तो दिल्ली का बसअड्डा भी जलमग्न हो जाएगा।


Next Story