Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

‘खीर सेरेमनी’ के साथ दिल्ली के बजट सत्र का आगाज

Aryan
23 March 2026 12:23 PM IST
‘खीर सेरेमनी’ के साथ दिल्ली के बजट सत्र का आगाज
x
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा पीएम ने बहुत सारी परिभाषाएं बदल दी, ईमानदारी किसे कहते हैं, सबको सिखाया, निष्ठा, देश का मान-सम्मान, देश विदेश नीति से देश का भविष्य सुरक्षित रखा है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। रेखा सरकार दूसरी बार बजट पेश करने जा रही है। बजट सत्र की शुरुआत खीर सेरेमनी के साथ की गई। दिल्ली बजट सत्र 2026 शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों परवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा और अन्य लोगों के साथ 'खीर सेरेमनी' की। इस मौके पर स्कूली छात्राओं को 'खीर' खिलाई गई।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बजट 2026-27 हमारी सरकार का दूसरा बजट है। यह दिल्ली के विकास की गति बढ़ाने वाला बजट है। यह दिल्ली के लोगों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने वाला बजट है। यह दिल्ली के विकास को अधिक गति देगा।

पीएम मोदी ने अपने काम से भारत का बढ़ाया मान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा पीएम ने बहुत सारी परिभाषाएं बदल दी, ईमानदारी किसे कहते हैं, सबको सिखाया, निष्ठा, देश का मान-सम्मान, देश विदेश नीति से देश का भविष्य सुरक्षित रखा है। पीएम नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक दिन तक सरकार चलाने (8931 दिन) के रिकॉर्ड बनाने के विषय पर दिल्ली विधानसभा में अभिनंदन प्रस्ताव पास हुआ। संकल्प से सिद्धि पर विभिन्न सदस्यों ने बोलते हुए मंत्रियों और विधायकों ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र का अभिनंदन प्रस्ताव पास करने की प्रस्तावना की। विधानसभाआ अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने अपने काम से देश और दुनियाभर में भारत का मान बढ़ाया है, उन्होंने आशीष सूद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन प्रस्ताव के लिए सदस्यों की सहमति मांगी, जिसका ध्वनिमत से सभी सदस्यों ने समर्थन किया।


Next Story