Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

LPG संकट काल में इंडक्शन की मांग बढ़ी, इन कंपनियों के स्टॉक में 13 फीसदी की हुई वृद्धि

Aryan
12 March 2026 8:30 PM IST
LPG संकट काल में इंडक्शन की मांग बढ़ी, इन कंपनियों के स्टॉक में 13 फीसदी की हुई वृद्धि
x
गैस सप्लाई में कमी होने के कारण इलेक्ट्रिक कुकिंग प्रोडक्ट की मांग में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 2 दिन में इंडक्शन कूकटॉप की बिक्री 30 गुना बढ़ी है

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच गैस सप्लाई की कमी से इंडक्शन कुकटॉप के शेयरों में काफी इजाफा हुआ है। इंडस्ट्रियल और कमर्शियल ग्राहकों को होने वाली गैस सप्लाई में कटौती की वजह से होटल, रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन पर नकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। गैस सप्लाई में किल्लत होने से इनकी ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ सकती है।

MGL/IGL/GAIL के शेयरों पर दिखा असर

गैस सप्लाई कम होने की वजह से MGL/IGL/GAIL के शेयरों पर काफी असर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही ROYAL ORCHID, JUBILANT FOOD और RBA भी दबाव में हैं। गैस की जगह बिजली और वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल करने से इनकी लागत में 30-40% की बढ़ोतरी संभव है।

ZOMATO और SWIGGY पर भी दबाव

गैस सप्लाई में कमी होने से ZOMATO और SWIGGY पर भी दबाव देखने को मिल सकता है। इस संकट से रेस्टोरेंट ऑपरेशन महंगे होने की संभावना है। ऐसे में इनके ऑर्डर वॉल्यूम घटने की आशंका है। इससे डिलीवरी पार्टनर्स की कमाई पर निगेटिव असर पड़ने की संभावना है।

इंडक्शन कुकटॉप की मांग बढ़ोतरी

गैस सप्लाई में कमी होने के कारण इलेक्ट्रिक कुकिंग प्रोडक्ट की मांग में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 2 दिन में इंडक्शन कूकटॉप की बिक्री 30 गुना बढ़ी है। राइस कुकर और इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की मांग 4 गुना बढ़ी है। इससे इंडक्शन कुकटॉप बनाने और बेचने वाली कंपनियां जैसे Ttk Prestige, Stovekraft, Butterfly और Gamdhimathi मुनाफे में हैं।

अप्लायंस बनाने वाली कंपनियों के शेयर में वृद्धि

LPG की कमी के डर के बीच इंडक्शन कुकटॉप और दूसरे इलेक्ट्रिक कुकिंग अप्लायंसेज की डिमांड बढ़ने से हॉकिन्स कुकर्स, बोरोसिल, बजाज इलेक्ट्रिकल्स और TTK प्रेस्टीज जैसी अप्लायंस बनाने वाली कंपनियों के शेयर 13 फीसदी तक बढ़ गए हैं।


Next Story