Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

CM हिमंता बिस्वा सरमा के नामांकन रद्द करने की मांग तेज, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

Aryan
6 April 2026 1:06 PM IST
CM हिमंता बिस्वा सरमा के नामांकन रद्द करने की मांग तेज, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
x
पार्टी ने आरोप लगाया है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने चुनावी हलफनामे में यह नहीं बताया है कि उनकी विदेशों में संपत्ति कितनी है।

गुवाहाटी। असम में चुनावी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। कांग्रेस ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को पर निशाने पर लिया है। वहीं, जुबानी जंग को आगे बढ़ाते हुए आज यानी सोमवार को कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंच गई। दरअसल कांग्रेस असम के सीएम का नामांकन रद्द कराना चाहती है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने चुनावी हलफनामे में यह नहीं बताया है कि उनकी विदेशों में संपत्ति कितनी है। वहीं, इससे पहले कांग्रेस सीएम और उनकी पत्नी के पास तीन पासपोर्ट रखने के मुद्दे को भी उठा चुकी है।

भूपेश बघेल चुनाव आयोग पहुंचे

जालुकबाड़ी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग के साथ भूपेश बघेल असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा ने विदेशों में संपत्ति की जानकारी चुनावी हलफनामे में नहीं दी है। इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि अभी केवल हेमंता फाइल्स आई है, कुछ अन्य मंत्रियों की भी फाइल्स आने वाली है। हेमंता जी अभी सिर्फ 2-3 देशों के मामले सामने आए हैं और अभी कुछ अन्य देशों के मामले बाकी हैं। आप जितने मानहानि के दावे करना है कर लीजिए लेकिन आपसे सवाल तो पूछे जाएंगे और आपको जवाब देना पड़ेगा।

पवन खेड़ा ने भी सीएम के पत्नी पर लगाया था आरोप

इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। खेड़ा ने दावा किया कि सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं।


Next Story