Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी से राजीव गांधी का नाम हटाने की मांग, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Anjali Tyagi
28 Feb 2026 11:28 AM IST
पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी से राजीव गांधी का नाम हटाने की मांग, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
x

नई दिल्ली। पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (RGNUL) की अकादमिक काउंसिल ने विश्वविद्यालय के नाम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाने की सिफारिश की है। इस प्रस्ताव पर स्थानीय कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने आपत्ति जताई है।

कांग्रेस का विरोध

जानकारी के मुताबिक स्थानीय सांसद डॉ. धरमवीर गांधी ने इस कदम का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इसे आगामी चुनावों से पहले "मतदाताओं के ध्रुवीकरण का प्रयास" और "राजनीति से प्रेरित" बताया है।

क्या है विश्वविघालय का इतिहास

इससे पहले नवंबर 2025 में, अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने भी नाम बदलने की मांग की थी। उन्होंने तर्क दिया था कि 1984 के सिख दंगों के कारण राजीव गांधी का नाम इस संस्थान के साथ जुड़े रहना सिख समुदाय के लिए अपमानजनक है। यह विश्वविद्यालय पंजाब विधानसभा द्वारा पारित राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पंजाब एक्ट, 2006 के तहत स्थापित किया गया था। किसी भी आधिकारिक बदलाव के लिए इस अधिनियम में संशोधन की आवश्यकता होगी।

Next Story