Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा! AQI खराब श्रेणी में पहुंचा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Shilpi Narayan
3 Feb 2026 11:30 PM IST
दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा! AQI खराब श्रेणी में पहुंचा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
x

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में आज घना कोहरा छाए रहने के बीच अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि धूप निकलने की वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिली है लेकिन IMD ने बुधवार को भी घना कोहरा छाए रहने की स्थिति के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। वायु गुणवत्ता (AQI) भी खराब श्रेणी में बनी रही।

पांच से छह फरवरी के बीच हवा में होगा सुधार

IMD के अनुसार, शहर के आधार केंद्र सफदरजंग वेधशाला पर अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के अनुसार, बुधवार को वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रहने का अनुमान है और पांच से छह फरवरी के बीच इसमें सुधार होकर 'मध्यम' श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद है।

19 स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता खराब

वहीं आज शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी आता है। स्टेशनवार सीपीसीबी आंकड़ों के अनुसार, 19 स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में, 10 पर 'अत्यंत खराब' श्रेणी में और 10 पर 'मध्यम' श्रेणी में थी।

Next Story