Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

DUPTY CM और SP आमने -सामने! विजय सिन्हा ने कहा, मेरे क्षेत्र में हो रही धांधली, एसपी बोले निष्पक्ष हो रहा चुनाव

Shilpi Narayan
6 Nov 2025 2:53 PM IST
DUPTY CM और SP आमने -सामने! विजय सिन्हा ने कहा, मेरे क्षेत्र में हो रही धांधली, एसपी बोले निष्पक्ष हो रहा चुनाव
x
इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने DUPTY CM के साथ गांव का दौरा किया

लखीसराय। लखीसराय में आज चुनाव के दौरान बूथ संख्या 404 और 405 पर DUPTY CM विजय सिन्हा और SP अजय कुमार आमने-सामने होते देखे गए हैं। विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव के बाद माहौल गरमा गया है। आइए घटनाक्रम के बारे में जानते हैं।

आज सुबह विजय सिन्हा प्रतापपुर पहुंचे जहां कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। इसके बाद वे बूथ संख्या 404 और 405 पर पहुंचे जहां लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया और गोबर फेंके। इस घटना के बाद विजय सिन्हा आगबबूला हो गए। उन्होंने बात करते हुए कहा कि यहां पर दलित और पिछड़ों को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है। चुनाव में धांधली मची है। यहां का एसपी डरपोक है,किसी काम का नहीं है। इस बूथ पर प्रशासन राजद की गुंडागर्दी को रोक नहीं पा रहा है। प्रशासन पर धिक्कार है।

एसपी ने DUPTY CM के आरोप का किया खंडन

एसपी अजय कुमार ने कहा कि मैं आज सुबह इस बूथ पर गया था। वहां वोटर की लंबी लाइन लगी हुई थी। शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष चुनाव हो रहा था। उन्होंने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर लोगों ने विरोध किया है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने DUPTY CM से मुलाकात की। इसके बाद DUPTY CM के साथ गांव का दौरा किया। इस दौरान विजय सिन्हा ने कहा कि मैं जंगलराज बर्दास्त नहीं करूंगा।

Next Story