Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार के लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव, डिप्टी सीएम ने कहा-यहां का SP डरपोक है, प्रशासन पर धिक्कार है

Shilpi Narayan
6 Nov 2025 2:13 PM IST
बिहार के लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव, डिप्टी सीएम ने कहा-यहां का SP डरपोक है, प्रशासन पर धिक्कार है
x
विजय सिन्हा ने आरोप लगाया है कि राजद के गुंडे ने उनपर पथराव किया है।

लखीसराय। बिहार में पहले चरण के मतदान जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर लखीसराय में हमले की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है उनके गाड़ी पर हमला किया गया है। वहीं विजय सिन्हा ने आरोप लगाया है कि राजद के गुंडे ने उनपर पथराव किया है।

विजय सिन्हा लखीसराय से उम्मीदवार हैं

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। गोबर फेंके गए। उन्होंने राजद के कार्यकर्ताओं पर पथराव का आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां का SP कायर है, डरपोक है, किसी काम का नहीं है। यहां के प्रशासन पर धिक्कार है। बता दें कि विजय सिन्हा लखीसराय से उम्मीदवार हैं।

Next Story