Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- लखनऊ एयरपोर्ट पर...
मुख्य समाचार
लखनऊ एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या रहा कारण
Shilpi Narayan
7 March 2026 11:51 AM IST

x
लखनऊ। यूपी से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। कहा जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। हालांकि बड़ा विमान हादसा टल गया है।
हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित
बता दें कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण यह आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर के जरिए लखनऊ (ला मार्टिनियर ग्राउंड) से कौशाम्बी जा रहे थे। राहत की बात यह है कि हेलीकॉप्टर में सवार उपमुख्यमंत्री और अन्य सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Next Story




