Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा में विकसित भारत जी राम जी विधेयक पेश, प्रियंका गांधी ने किया विरोध, जानें क्या कहा

Shilpi Narayan
16 Dec 2025 12:52 PM IST
लोकसभा में विकसित भारत जी राम जी विधेयक पेश, प्रियंका गांधी ने किया विरोध, जानें क्या कहा
x

नई दिल्ली। संसद में प्रश्नकाल खत्म होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीमा क्षेत्र से जुड़ा अहम विधेयक पेश किया। विपक्षी दलों की तरफ से सांविधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए इसका विरोध किया गया। वहीं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में विकसित भारत जी राम जी विधेयक पेश किया। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने इसका पुरजोर विरोध किया।

नाम बदलने की ये सनक समझ में नहीं आ रही

मोदी सरकार के 'जी राम जी' बिल के खिलाफ लोकसभा में प्रियंका गांधी हल्ला बोल रही हैं। प्रियंका ने कहा है कि उन्हें नाम बदलने की ये सनक समझ में नहीं आ रही। 'जी राम जी' बिल के जरिए ग्राम पंचायत का अधिकार छीना जा रहा है। कांग्रेस की रंजीता रंजन ने कहा है कि नाम बदलकर सरकार मुद्दों से ध्यान भटका रही है। सरकार को अब महात्मा गांधी के नाम से भी दिक्कत है।

Next Story