Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अयोध्या दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, तीन की मौत,11 घायल

Aryan
11 Dec 2025 11:40 AM IST
अयोध्या दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, तीन की मौत,11 घायल
x
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अयोध्या। अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर आज यानी गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास अयोध्या दर्शन के लिए आ रही बोलेरो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूराकलंदर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने इस हादसे का संत्ज्ञान लिया है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने जा रहे थे

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज निवासी चित्रसेन पटेल परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या जा रहे थे। वह लोग बोलेरो से बुधवार को निकले थे। लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह कल्याण भदरसा के पास पहुंचे तो चालक को अचानक नींद लगी और वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राला में भिड़ गया।

पुलिस और प्रशासन हुई एक्टिव

अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम एक्टिव हुई। आनन-फानन में घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये लोग बोलेरो में सवार थे

हादसे में बोलेरो सवार चित्रसेन की बेटी अंकिता पटेल (25), महेंद्र मणि पटेल की पत्नी मीराबाई (25) व चालक राम यश मिश्रा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चित्रसेन उनकी पत्नी चंद्रकला (45), बेटा तनुज पटेल (20) व दीपक कुमार पटेल (35), सरोज मणि पटेल की पत्नी कुसुम (35) और बेटा आशीष पटेल (23), हरिकेश का पांच साल का बेटा शिवांश पटेल व पत्नी शशि पटेल (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।


Next Story