Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Dhanteras 2025: धनतेरस पर चुपके से करें ये उपाय हो जांएगे मालामाल, वरना बाद में होगा पछतावा

Anjali Tyagi
18 Oct 2025 11:13 AM IST
Dhanteras 2025: धनतेरस पर चुपके से करें ये उपाय हो जांएगे मालामाल, वरना बाद में होगा पछतावा
x

नई दिल्ली। धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली के त्योहार की शुरुआत होती है। इसे धन त्रयोदशी और धन्वन्तरि त्रयोदशी भी कहा जाता है। त्रयोदशी के दिन ही देवी लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थी। इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन कुछ खास उपाय करने से साल भर धन और समृद्धि की वर्षा हो सकती है।

इन उपायों को करें

1. दीपक जलाना

धनतेरस की शाम को घर के अलग-अलग हिस्सों में 13 दीपक जलाएं। मुख्य रूप से ये दीपक घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थल और जल के स्थान पर रखे जाते हैं। एक दीपक मृत्यु के देवता यमराज के लिए भी जलाया जाता है, जिसे घर के बाहर रखा जाता है।

2. धनिया का उपाय

सूखा धनिया खरीदकर उसे देवी लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाएं। अगले दिन इस धनिया को अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

3. नमक का उपाय

धनतेरस के दिन नहाने के पानी में एक चुटकी नमक मिलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

4. हल्दी और चावल

धनतेरस के दिन, घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और चावल का लेप बनाकर 'ॐ' का चिह्न बनाएं। यह घर में धन और समृद्धि लाता है।

5. कुबेर और धन्वंतरि की पूजा

शाम के समय उत्तर दिशा में भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा स्थापित करें। कुबेर जी को सफेद फूल और मिठाई अर्पित करें, जबकि धन्वंतरि जी को पीले फूल और मिठाई चढ़ाएं। इसके बाद कुबेर देव के मंत्र का जाप करें: "ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा"।

6. कौड़ी का उपाय

इस दिन 11 कौड़ियां खरीदकर लाल कपड़े में बांध लें। इन्हें अपनी तिजोरी में रखें। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

Next Story