Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ऑस्कर में धर्मेंद्र को नहीं मिली श्रद्धांजलि, फैन्स का फूटा गुस्सा, पहले दी थी इन बॉलीवुड स्टार्स को श्रद्धांजलि

Anjali Tyagi
16 March 2026 1:46 PM IST
ऑस्कर में धर्मेंद्र को नहीं मिली श्रद्धांजलि, फैन्स का फूटा गुस्सा, पहले दी थी इन बॉलीवुड स्टार्स को श्रद्धांजलि
x

मुंबई। ऑस्कर 2026 में का सफतलापूर्वक समापन हुआ। हर साल ऑस्कर में उन सभी दिग्गज दिवंगत अभिनेताओं को श्रद्धांजलि दी जाती है जो फिल्मी दुनिया के सितारे थे। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। जहां हॉलीवुड की हस्तियों को याद किया गया। मगर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम गायब रहा, जिससे उनके प्रशंसकों में काफी नाराजगी देखी गई। हालांकि, बाद में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत सूची में उन्हें और अन्य भारतीय सितारों को स्थान दिया।

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को नहीं किया

बता दें कि भारतीय फैंस जहां कयास लगाए बैठे थे कि ऑस्कर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद करेगा। हालांकि ऑस्कर में ऐसा कुछ नहीं हुआ। अपने 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में ऑस्कर ने बॉलीवुड के किसी भी कलाकार को याद नहीं किया।

हॉलीवुड की हस्तियों को किया याद

हॉलीवुड के कई मशहूर दिवंगत हस्तियों को ऑस्कर मंच से श्रद्धांजलि दी गई। इसकी शुरूआत बिली क्रिस्टल ने अपने दिवंगत मित्र रॉब रेनर याद किया। 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में आगे उनके कलाकार के तौर पर 'दिस इज स्पाइनल टैप', 'ए फ्यू गुड मेन' और 'मिजरी'। फिर दूसरे नंबर पर रेचल मैकएडम्स ने कैथरीन ओ'हारा को 'शक्तिशाली हवा' कहकर याद करते हुए सम्मानित किया। साथ ही डायने कीटन को भी याद किया गया।

इन बॉलीवुड स्टार्स को किया जा चुका है याद

जानकारी के मुताबिक ऑस्कर बॉलीवुड के महान कलाकारों को श्रद्धांजलि देता नजर आया है। इससे पहले नितिन चंद्रकांत देसाई, इरफान, भानु अथैया, श्रीदेवी और शशि कपूर जैसे अभिनेताओं को ऑस्कर ने अपने 'इन मेमोरियम' में जगह दी थी।

Next Story