Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे पुष्कर! बोले-अगर हिंदुओं को इतना ही चादर चढ़ाने का शौक है तो...

Shilpi Narayan
23 Feb 2026 2:40 PM IST
धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे पुष्कर! बोले-अगर हिंदुओं को इतना ही चादर चढ़ाने का शौक है तो...
x

पुष्कर। पं. धीरेंद्र शास्त्री आज पुष्कर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने सप्तऋषि घाट पर पवित्र पुष्कर सरोवर की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरोवर घाट पर उमड़ पड़े। दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और स्थानीय श्रद्धालुओं और आयोजकों ने उनका स्वागत किया।

धार्मिक गलियारा में चर्चा शुरू

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चादर चढ़ाने के विषय पर कहा कि अगर हिंदुओं को इतना ही चादर चढ़ाने का शौक है तो पुष्कर आकर पिंडदान करें, उनका बेड़ा पार हो जाएगा। उनके इस बयान को लेकर धार्मिक गलियारा में चर्चा शुरू हो गई है।

तीन दिवसीय हनुमंत कथा का शुभारंभ होगा

वहीं कल से पुष्कर के नए मेला मैदान में तीन दिवसीय हनुमंत कथा का शुभारंभ होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन और आयोजक समिति ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

Next Story