Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान! बोले- तू लक्ष्मी बन, तू काली बन, और कभी ना बुर्के वाली बन...

Anjali Tyagi
19 Feb 2026 3:00 PM IST
धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान! बोले- तू लक्ष्मी बन, तू काली बन, और कभी ना बुर्के वाली बन...
x
उनका कहना है कि हिंदू बेटियों को बहला-फुसलाकर जाल में फंसाया जाता है, इसलिए उन्हें जागरूक रहने की जरूरत है।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ प्रतिष्ठा महोत्सव हो रहा है। ऐसे में इस महोत्सव में पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, तू लक्ष्मी बन, तू काली बन, और कभी ना बुर्के वाली बन। उन्होंने हिंदू लड़कियों को दुर्गा और काली जैसी साहसी और शक्तिशाली बनने की सलाह दी।

क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि किसी को कोई और नहीं बिगाड़ता, बल्कि व्यक्ति खुद अपने आचरण और विचारों से सही या गलत दिशा चुनता है। राम के राज्य में रहकर मंथरा नहीं सुधरी और रावण के राज्य में रहकर विभीषण नहीं बिगड़े। लड़कियों को संबोधित करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि तुम दुर्गा बनो, काली बनो, तुम कभी ना बुर्के वाली बनो। बागेश्वर बाबा का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है।

लव जिहाद पर चेतावनी

यह बयान उन्होंने विशेष रूप से 'लव जिहाद' के संदर्भ में दिया है। उनका कहना है कि हिंदू बेटियों को बहला-फुसलाकर जाल में फंसाया जाता है, इसलिए उन्हें जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने गाय, गंगा, गुरु, गायत्री और गीता के साथ-साथ 'गौरी' (बेटियों) की रक्षा करने का भी आह्वान किया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहाँ उनके समर्थक इसे सांस्कृतिक संरक्षण और सुरक्षा के लिए दी गई सलाह मान रहे हैं, वहीं आलोचक इसे सांप्रदायिक सद्भाव के लिहाज से विवादास्पद बता रहे हैं।

Next Story