Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Dhoni-Virat: एमएस धोनी ने विराट कोहली के बारे में कुछ ऐसा कहा, जिसे किसी ने सोचा भी न होगा...कम्पलीट एंटरटेनमेंट पैकेज...मतलब?

Shilpi Narayan
7 Aug 2025 12:46 PM IST
Dhoni-Virat: एमएस धोनी ने विराट कोहली के बारे में कुछ ऐसा कहा, जिसे किसी ने सोचा भी न होगा...कम्पलीट एंटरटेनमेंट पैकेज...मतलब?
x
एमएस धोनी ने विराट कोहली के बारे में बोलते हुए उनकी 4 बड़ी खूबियों के बारे में बताया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी ने विराट कोहली को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसके बारे में उनके फैंस ने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, धोनी और विराट का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों के दिलों में एक-दूसरे के लिए सम्मान हैं। धोनी ने करियर के मुश्किल से मुश्किल हालात में भी विराट का साथ दिया है।

धोनी ने कुछ ऐसा कहा जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा

बता दें कि विराट से धोनी की इन्हीं नजदीकियों को जानते हुए चेन्नई में एक इवेंट के दौरान उनसे सवाल किया गया। हालांकि धोनी ने पहले भी विराट कोहली को लेकर कई बयान दिए हैं। एमएस धोनी ने विराट कोहली के बारे में बोलते हुए उनकी 4 बड़ी खूबियों के बारे में बताया। अब ये खूबियां भी ऐसी थीं जिनका विराट कोहली की बल्लेबाजी से कोई लेना-देना नहीं था। यही वजह है कि धोनी जो विराट को लेकर बता रहे थे, वो नया-नया लग रहा था। वहीं इसके जवाब में धोनी ने कुछ ऐसा कहा जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

कोहली को कम्पलीट एंटरटेनमेंट पैकेज भी बताया

बता दें कि धोनी ने विराट कोहली को लेकर कहा कि वो एक सिंगर हैं, वो एक डांसर हैं, वो मिमिक्री भी करते हैं। इतना ही नहीं धोनी ने विराट को कम्पलीट एंटरटेनमेंट पैकेज भी बताया है। हालांकि विराट कोहली क्रिकेट फील्ड पर हमेशा एंटरटेन करते दिख जाते थे। मैच के दौरान उनके डांस और गाने के कितने वीडियो वायरल हुए हैं। यहां तक कि टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट को किसी ना किसी खिलाड़ी की मिमिक्री या नकल करते भी देखा गया है।

Next Story