Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ऑस्कर 2026 को लेकर प्रियंका चोपड़ा पर जमकर बरसे ध्रुव राठी, बोले- ‘बॉलीवुड स्टार्स बोलने से डरते हैं... जानें क्या है पूरा मामला

Anjali Tyagi
18 March 2026 1:47 PM IST
ऑस्कर 2026 को लेकर प्रियंका चोपड़ा पर जमकर बरसे ध्रुव राठी, बोले- ‘बॉलीवुड स्टार्स बोलने से डरते हैं... जानें क्या है पूरा मामला
x

नई दिल्ली। यूट्यूबर ध्रुव राठी ऑस्कर 2026 को लेकर प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया है। दरअसल जब मंच पर 'फ्री फलस्तीन' के नारे लगने के बावजूद उन्होंने चुप्पी साधे रखी। राठी ने इसे बॉलीवुड स्टार्स की डरपोक मानसिकता बताया, आरोप लगाया कि वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गंभीर मुद्दों पर बोलने से डरते हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कुछ दिनों पहले ऑस्कर अवॉर्ड हुए, इसके मंच प्रियंका चाेपड़ा और हॉलीवुड एक्टर जेवियर बार्डेम खड़े थे। अचानक स्टेज पर जेवियन ने युद्ध बंद करने और फिलिस्तीन को आजाद करने की बात कही। जिसके बाद चुप्पी साधे खड़ी रखी। बल्कि वह बस जेविय बार्डेम की बात पर मुस्कुरा दीं और अपना सिर हिलाया। लेकिन प्रियंका ने कुछ कहा नहीं। इसी बात पर ध्रुव राठी ने प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की है।

प्रियंका पर जमकर बरसे ध्रुव राठी

ध्रुव अपनी पोस्ट में कहा- इस वीडियो को देखो प्रियंका चोपड़ा की शक्ल यहां पर देखने लायक थी। आप में से कुछ लोग शायद पूछ सकते हो कि गलत क्या किया प्रियंका ने, वो चुप रही वहां पर। न्यूट्रल रहीं, पॉलिटिकल नहीं होना चाहती थी। लेकिन यही तो दिक्कत है। न्यूट्रैलिटी की जो पोजीशन है, वो एक प्रिविलेज की पोजीशन है।

हॉलीवुड सितारों की की तारीफ

ध्रुव राठी ने अपने पोस्ट में खुलकर हॉलीवुड सितारों की तारीफ की। ध्रुव ने कहा- हॉलीवुड सितारे भी प्रिविलेज हैं। इनके घरों पर बम नहीं गिर रहे हैं लेकिन फिर भी वो एक मोरल स्टैंड ले रहे हैं।

Next Story