Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'धुरंधर' को लगा तगड़ा झटका! इन 6 देशों में लगा प्रतिबंध, जानें कारण...

Aryan
12 Dec 2025 6:30 PM IST
धुरंधर को लगा तगड़ा झटका! इन 6 देशों में लगा प्रतिबंध, जानें कारण...
x
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में 274.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म भारत के अलावा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। लेकिन 'धुरंधर' कई देशों में बैन कर दिया गया है जिसकी वजह से फिल्म को काफी नुकसान हुआ है। दरअसल गल्फ कंट्रीज के देशों में 'धुरंधर' को बैन किया गया है। इसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पड़ा है।

इन 6 देशों में रिलीज नहीं हुई

'धुरंधर' को 6 देशों में रिलीज कर जाने की इजाजत नहीं दी गई। इसकी वजह है फिल्म का एंटी-पाकिस्तानी होना। जानकारी के अनुसार, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में 'धुरंधर' रिलीज नहीं हुई है।

गल्फ देशों ने फिल्म के कंटेट को लेकर खड़ा किया विवाद

दरअसल 'धुरंधर' को गल्फ कंट्रीज में बैन किया गया है। उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा क्योंकि फिल्म को पाकिस्तान विरोधी फिल्म के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही, पहले भी ऐसी फिल्में इस रीजन में रिलीज नहीं हुई हैं। 'धुरंधर' की टीम ने फिल्म रीलीज करने की कोशिश की, लेकिन सभी देशों ने फिल्म के कंटेटं को स्वीकार नहीं किया। यही कारण है कि 'धुरंधर' कुछ देशों में रिलीज नहीं हो पाई है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लगा झटका

जानकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में 274.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यदि फिल्म गल्फ देशों में भी रिलीज होती तो फिल्म अधिक कलेक्शन कर पाती। 6 देशों में बैन होने की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर झटका लगा है। हालांकि अपने 6 दिनों की कमाई के साथ 'धुरंधर' ने अपना बजट वसूल कर लिया है। बता दें कि 'धुरंधर' का बजट 250 करोड़ रुपए है।

गौरतलब है कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' संसद पर हुए आतंकवादी हमले और 26/11 पर बेस्ड है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी हैं।

Next Story