
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 'धुरंधर 2' 900 करोड़...
'धुरंधर 2' 900 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार, आज भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल...

मुंबई। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉलीवुड में इतिहास रच रही है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म सबके उम्मीदों पर खरी उतरी है। फिल्म ने अपने पहले पार्ट की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। आज दूसरे मंगलवार को भी ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल रही है। आज यह हर 900 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। इसके साथ 'धुरंधर 2' आज 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार में अच्छी कमाई करते हुए 11 बजे तक अच्छी ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।
धुरंधर 2' के आज यानी 13वें दिन का कलेक्शन
सुबह 11 बजे तक धुरंधर 2 ने 3.04 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन रात तक इसके कलेक्शन में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है।
'धुरंधर 2' ऑक्यपेंसी रिपोर्ट
दूसरे मंगलवार को धुरंधर 2 की सुबह 11 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 17.9% दर्ज की गई है।
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने भी तहलका मचा दिया है। यह फिल्म दुनियाभर में अब 14 सौ करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक विदेशों में, फिल्म ने 12वें दिन 8.00 करोड़ कमाए, जिससे अब तक इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 350.00 करोड़ हो गया है। इसी के साथ इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1392.23 करोड़ हो गया है।




