Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

धुरंधर 2' हुई रिलीज! दुनिया भर में मचाया गदर, पहले दिन ही इतनी कर सकती है कमाई

Anjali Tyagi
19 March 2026 10:39 AM IST
धुरंधर 2 हुई रिलीज! दुनिया भर में मचाया गदर, पहले दिन ही इतनी कर सकती है कमाई
x

मुंबई। आज रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2: The Revenge) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसनने आते ही बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा दिया है। फिल्म ने न केवल शानदार ओपनिंग की है, बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं।

सुबह 10 बजे तक कर डाली इतनी कमाई

जानकारी के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सुबह 10 बजे तक भारत में ₹9.39 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था। 18 मार्च को हुए पेड प्रीव्यू (₹44 करोड़ नेट) और आज सुबह के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म अब तक भारत में ₹53.39 करोड़ की कुल नेट कमाई कर चुकी है।

पेड प्रीव्यू में बनाया रिकॉर्ड

फिल्म ने पेड प्रीव्यू के जरिए ₹52.71 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए एक नया रिकॉर्ड है। इसने पवन कल्याण की 'OG' (₹25 करोड़) और 'स्त्री 2' (₹10 करोड़) के प्रीव्यू रिकॉर्ड्स को काफी पीछे छोड़ दिया है।

एडवांस बुकिंग ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

फिल्म की एडवांस बुकिंग ₹120 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी थी और रिलीज से पहले ही करीब 10 लाख टिकट बिक चुके थे। प्रीव्यू और पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों को जोड़कर फिल्म का वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन ₹79.3 करोड़ तक पहुंच गया है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म पहले दिन दुनिया भर में ₹200 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

Next Story