
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Dhurandhar 2 Worldwide...
Dhurandhar 2 Worldwide BO: 'धुरंधर 2'का दसवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, इतने करोड़ का किया कलेक्शन...

मुंबई। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए महज 10 दिनों में ही दुनियाभर में रुपये 1200 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। जानकारी के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शनिवार को भी 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जिससे भारत में कुल नेट कलेक्शन रुपये778 करोड़ से ज्यादा हो गया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह जासूसी थ्रिलर फिल्म अब भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म धमाल मचाते हुए, ओवरसीज मार्केट में भी छाई हुई है।
'धुरंधर 2' का दुनियाभर में बजा डंका
जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने 10 दिनों में दुनियाभर में 1255 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने दसवें दिन 62.85 करोड़ कमाए। वहीं फिल्म ने इंडिया में टोटल 930.44 ग्रॉस और 778.77 नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने दसवें दिन ओवरसीज मार्केट में 29 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं टोटल फिल्म ने ओवरसीज 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 325 करोड़ की कमाई की।
ओपनिंग डे पर फिल्म ने दिखाया था कमाल
फिल्म ने पहले दिन 145.55 करोड़ (पेड प्रिव्यू के साथ) कमाए। फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन दिन फिल्म ने 113 करोड़ और चौथे दिन फिल्म ने 114.85 करोड़ कमाए। पांचवें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी कम हुई और फिल्म ने 65 करोड़, छठे दिन 56.60 करोड़, सातवें दिन 48.75 करोड़, आठवें दिन 49.70 करोड़ और नौवें दिन 41.75 करोड़ कमाए।
इंडियन सिनेमा की बड़ी फिल्मों में से एक
'धुरंधर 2' इंडियन सिनेमा की बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है। आदित्य धर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 के साथ देश के बड़े फिल्ममेकर्स में से एक बन गए हैं। धुरंधर का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था। वो फिल्म भी 1300 करोड़ की कमाई के साथ ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर हिट हो गई है।




