Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'धुरंधर' का भूचाल! 3 दिन में कमाए 100 करोड़, खतरे में पड़ा 'कांतारा चैप्टर 1' का रिकॉर्ड

Anjali Tyagi
8 Dec 2025 12:01 PM IST
धुरंधर का भूचाल! 3 दिन में कमाए 100 करोड़, खतरे में पड़ा कांतारा चैप्टर 1 का रिकॉर्ड
x

मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और अपने शुरुआती वीकेंड में घरेलू स्तर पर ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और यह रणवीर सिंह की सबसे तेज़ ₹100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। यह रणवीर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो सकती है। धुरंधर' इस साल की सिर्फ तीसरी फिल्म है जिसने वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन:

3 दिन का कुल कलेक्शन (भारत नेट): लगभग ₹103 करोड़।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: फिल्म ने वैश्विक स्तर पर ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

दिन-वार कलेक्शन (अनुमानित):

पहला दिन (शुक्रवार): ₹28 करोड़

दूसरा दिन (शनिवार): ₹32 करोड़

तीसरा दिन (रविवार): ₹43 करोड़

'कांतारा चैप्टर 1' के रिकॉर्ड पर खतरा

फिल्म ने अपने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में 'कांतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। हालांकि, 'कांतारा चैप्टर 1' का कुल भारतीय नेट कलेक्शन ₹622 करोड़ से अधिक था, जिसने 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था। 'धुरंधर' की शानदार शुरुआत ने संकेत दिए हैं कि यह लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है और आने वाले हफ्तों में 'कांतारा चैप्टर 1' के बड़े रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है, खासकर यदि मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ जारी रहता है।

क्या है धुरंधर का बजट?

जानकारी के अनुसार, धुरंधर को 220 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है जिसमें मार्केटिंग लागत भी शामिल है। अगले 5 दिन में 'धुरंधर' से 70 करोड़ तक कमाने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी एक हफ्ते में रणवीर की फिल्म 170 करोड़ तक कमा सकती है। दो हफ्तों में इसका टोटल कलेक्शन 250 करोड़ तक जा सकता है. ऐसा हुआ तो ये 'कांतारा चैप्टर 1' के लाइफटाइम कलेक्शन, 224 करोड़ को पीछे छोड़ देगी। और साल की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी। अब इसके सामने बस 'सैयारा' होगी जिसका कलेक्शन 337 करोड़ था।

Next Story