
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- धुरंधर के विलेन 53 की...
धुरंधर के विलेन 53 की उम्र में बनेंगे दूल्हा! दो बच्चों के बाद किया सगाई को लेकर खुलासा, जानें कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रियड्स

मुंबई। अर्जुन रामपाल इन दिनों धुरंधर की सक्सेस को खूब एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है। इसी बीच अब एक्टर ने एक बड़ा खुलासा किया है। वहीं अर्जुन ने हाल ही में अपनी लॉग्न टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग सगाई को कंफर्म कर दिया है।
उनके इस खुलासे को सुन फैंस हैरान रह गए हैं। दरअसल, अर्जुन और गैब्रिएला हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की।
इसी दौरान गैब्रिएला बोलती हैं कि हमारी अभी शादी नहीं हुई है, लेकिन कौन जानता है ये? इस पर अर्जुन बोलते हैं कि हमारी सगाई हो गई है। हम ये आपके शो में रिवील कर रहे हैं। गैब्रिएला इस दौरान बोलती हैं कि अर्जुन को उन्होंने उनके लुक्स के लिए अप्रोच नहीं किया और शायद अर्जुन ने भी ऐसा ही किया है।
अर्जुन ने तभी कहा कि नहीं, नहीं मैं तो इसलिए इनके पीछे गया क्योंकि ये हॉट हैं, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि हॉटनेस के अलाना भी कई चीजें हैं। गैब्रिएला ने फिर बताया कि कैसे पैरेंटहुड ने प्यार को लेकर उनकी समझ को एक नई शेप दी है। उन्होंने कहा कि आपका प्यार कंडिशन के साथ आता है।
बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स बीते करीब छह साल से एक-दूसरे के साथ हैं। इस जोड़ी के दो बेटे हैं और इसके बावजूद उन्होंने कभी अपने रिश्ते को सुर्खियों में लाने की कोशिश नहीं की। अब सगाई की पुष्टि के साथ गैब्रिएला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई हैं।
गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने समय के साथ खुद को एक फैशन एंटरप्रेन्योर के तौर पर स्थापित किया। उन्होंने फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया, लेकिन उनकी असली पहचान फैशन इंडस्ट्री में एक बिजनेसवुमन के रूप में बनी। उन्होंने अपना खुद का क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया और इसके साथ ही एक विंटेज फैशन प्लेटफॉर्म की शुरुआत भी की।




