Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

क्या सचमुच संजय लीला भंसाली को आया है हार्ट अटैक? दावे में है कितनी सच्चाई

Anjali Tyagi
25 Feb 2026 2:32 PM IST
क्या सचमुच संजय लीला भंसाली को आया है हार्ट अटैक? दावे में है कितनी सच्चाई
x
संजय लीला भंसाली ने बीते मंगलवार यानी 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाया।

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली को लेकर आज एक खबर आई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद निर्देशक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स की देख-रेख में उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों को गलत करार दिया है।

भंसाली की टीम ने खबरों को गलत बताया

अब भंसाली की टीम ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। डायरेक्टर की टीम की तरफ से ऑफिशियल बयान आया है, जिसमें कहा गया है, 'हैलो, संजय लीला भंसाली के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें एकदम झूठी और आधारहीन हैं। उनमें कोई सच्चाई नहीं है। हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि ऐसी खबरों को हवा न दें। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद।' टीम ने ये भी बताया कि डायरेक्टर भंसाली को कोई हार्ट अटैक नहीं आया था। वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए गए।

24 फरवरी को मनाया 63वां जन्मदिन

संजय लीला भंसाली ने बीते मंगलवार यानी 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें फिल्मी जगत के तमाम सितारों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इनमें उनके साथ काम करने वाले तमाम कलाकार शामिल हैं। इनमें आलिया भट्ट और मनीषा कोइराला से लेकर अदिति राव हैदरी और विक्की कौशल जैसे कलाकारों तक के नाम शामिल हैं।

'लव एंड वॉर' में बिजी हैं भंसाली

संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी नई फिल्म 'लव एंड वॉर' के साथ बिजी हैं। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल निभाते निभाते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Next Story