Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दीदी को आया गुस्सा ...बोलीं-मैं जब दिल्ली आती हूं तो बीजेपी घबरा जाती है...जानें क्या बात हो गई

Shilpi Narayan
2 Feb 2026 1:12 PM IST
दीदी को आया गुस्सा ...बोलीं-मैं जब दिल्ली आती हूं तो बीजेपी घबरा जाती है...जानें क्या बात हो गई
x

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव है। वहीं चुनाव से पहले राज्य में सियासी घमासान तेज हो गई है। इस बीच SIR के मुद्दे पर ममता बनर्जी चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमलावर है। दरअसल, सीएम ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला है। वहीं सीएम ममता ने इस दौरान कहा कि मैं जब दिल्ली आती हूं तो केंद्र सरकार घबरा जाती है।

केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी के इशारे पर कर रही हैं काम

उन्होंने कहा कि वह चाणक्यपुरी स्थित बंग भवन जा रही हैं, जहां बंगाल से आए लोगों से मिलेंगी और दिल्ली पुलिस द्वारा कथित तौर पर किए जा रहे अत्याचारों की जानकारी लेंगी। ममता ने आरोप लगाया कि बंगाल को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है और केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी के इशारे पर काम कर रही हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि जब केंद्रीय गृह मंत्री पश्चिम बंगाल आते हैं तो राज्य सरकार उनका रेड कार्पेट से स्वागत करती है, लेकिन जब बंगाल के लोग या जनप्रतिनिधि दिल्ली आते हैं तो उनके साथ 'ब्लैक कार्पेट” जैसा व्यवहार किया जाता है। उन्होंने इसे अपमानजनक और पक्षपातपूर्ण बताया।

हम उनकी बुराई नहीं करेंगे

वहीं उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि देखो दिल्ली पुलिस क्या कर रही है। हम उनकी बुराई नहीं करेंगे क्योंकि यह उनकी गलती नहीं है। दिल्ली पुलिस से भरी एक बस यहां लाई गई है। हमारी इलेक्शन कमीशन में मीटिंग है। हम ऑफिशियल अपॉइंटमेंट लेकर यहां आए हैं। 150 लोग मर चुके हैं। कई परिवार के लोग यहां आए हैं जिन्हें वोटर लिस्ट से हटाने और उनके अधिकार छीनने के लिए मरा हुआ दिखा दिया गया। जब दिल्ली में धमाका होता है, तब दिल्ली पुलिस कहां होती है? जब हम आते हैं, तो दिल्ली डर जाती है। अगर हम चाहते तो लाखों लोगों को ला सकते थे। हम यहां 50 लोगों को लाए जिन्हें SIR में मरा हुआ घोषित कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस किसी की रक्षा नहीं कर सकती। दिल्ली में अभी भी सामंती सिस्टम चल रहा है।

Next Story