Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिग्विजय सिंह ने RSS-भाजपा की प्रशंसा पर दी सफाई! बयान पर बंटी कांग्रेस, जानें भाजपा ने क्या दी प्रतिक्रिया...

Aryan
28 Dec 2025 1:58 PM IST
दिग्विजय सिंह ने RSS-भाजपा की प्रशंसा पर दी सफाई! बयान पर बंटी कांग्रेस, जानें भाजपा ने क्या दी प्रतिक्रिया...
x
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा संघ की संगठनात्मक शक्ति की सराहना करने पर पार्टी में खींचतान शुरू हो गई है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की संगठनात्मक मजबूती की प्रशंसा करने के बाद खड़े हुए विवाद के बीच अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया है। दिग्विजय सिंह ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि वह संघ की विचारधारा के घोर विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नाथूराम गोडसे जैसे हत्यारे के समर्थकों से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उनके इस बयान पर कांग्रेस में ही कई नेताओं की राय बंटी हुई नजर आ रही है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा संघ की संगठनात्मक शक्ति की सराहना करने पर पार्टी में खींचतान शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

दरअसल दिग्विजय सिंह ने एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी की तस्वीर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने कहा था कि भाजपा-आरएसएस जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन के अंदर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे शीर्ष पदों तक पहुंचने का मौका देते हैं। गौरतलब है कि इस तस्वीर में पीएम मोदी जमीन पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा था कि यह चित्र बहुत ही प्रभावशाली है।

दिग्विजय सिंह का बयान

दिग्विजय ने कहा कि जो कुछ मैं कहना चाहता था, कह चुका हूं। कृपया एक बात समझ लें कि मैं 50 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में हूं और मैंने विधानसभा, संसद और संगठन में इन सांप्रदायिक ताकतों से लड़ाई लड़ी है। मैंने हमेशा भाजपा-RSS की विचारधारा का विरोध किया है और मैं उनके खिलाफ लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नथुराम गोडसे जैसे हत्यारों से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है। हालांकि, हर संगठन को सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता होती है।

RSS से सीखने को कुछ नहीं है

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने RSS को नाथूराम गोडसे से जोड़ते हुए कहा कि RSS से सीखने को कुछ नहीं है। गोडसे के लिए मशहूर संगठन गांधी द्वारा स्थापित संगठन को क्या सिखा सकता है।

शशि थरूर ने किया दिग्विजय सिंह का समर्थन

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि मैं भी चाहता हूं कि हमारा संगठन मजबूत हो। हमारे संगठन में अनुशासन होना चाहिए। दिग्विजय सिंह खुद इसका उदाहरण हैं। इसके साथ ही शशि थरूर ने कहा, हमारी पार्टी का 140 साल का इतिहास है। हम इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं। हम खुद से भी बहुत सी चीजें सीख सकते हैं। अनुशासन बहुत जरूरी चीज है।

भाजपा ने दी प्रतिक्रिया

दिग्विजय की पोस्ट पर भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता सीआर केशवन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस का पहला परिवार किस तरह निर्दयतापूर्वक तानाशाही तरीके से पार्टी चलाता है और यह कांग्रेस नेतृत्व कितना निरंकुश और अलोकतांत्रिक है।

Next Story