Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिग्विजय सिंह ने पोस्ट की पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर! सियासी हलचल तेज, BJP-RSS के बारे में यह कहा

Anjali Tyagi
27 Dec 2025 3:16 PM IST
दिग्विजय सिंह ने पोस्ट की पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर! सियासी हलचल तेज, BJP-RSS के बारे में यह कहा
x

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। दरअसल, वे अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है। लेकिन इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर साझा की।

X' पर शेयर की तस्वीरें

उन्होंने 'X' पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि मुझे यह तस्वीर Quora साइट पर मिली। यह बहुत प्रभावशाली है। जिस तरह RSS के जमीनी स्तर के स्वयंसेवक और जनसंघ के कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में बैठकर राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री बनते हैं, यही इस संगठन की ताकत है। जय सिया राम।

कांग्रेस को संकेत

उन्होंने इस पोस्ट में कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी टैग किया। माना जा रहा है कि यह अपनी ही पार्टी के नेतृत्व को संगठन की मजबूती को लेकर एक सीधा संदेश था।

दिग्विजय सिंह की सफाई

विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे RSS और मोदी की नीतियों के घोर विरोधी थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल संगठन की मजबूती की प्रशंसा की है और संगठन को मजबूत करना कोई बुरी बात नहीं है।

भाजपा की प्रतिक्रिया

भाजपा ने इसे "सत्य बम" करार देते हुए कहा कि सिंह ने कांग्रेस की तानाशाही कार्यशैली और भाजपा की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली के बीच के अंतर को अनजाने में ही उजागर कर दिया है।

Next Story