Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- वेस्ट एशिया में जंग के...
मुख्य समाचार
वेस्ट एशिया में जंग के बीच ऑल-पार्टी मीटिंग पर डिंपल यादव का आया बड़ा बयान! कहा-देश LPG की समस्या से जूझ रहा और हम...
Shilpi Narayan
25 March 2026 1:08 PM IST

x
नई दिल्ली। वेस्ट एशिया में जंग के बीच आज मोदी सरकार ने ऑल-पार्टी मीटिंग बुलाई है। इसको लेकर देश में सियासत तेज हो गई है। इस बीच डिंपल यादव का बड़ा बयान सामने आया है। डिंपल ने कहा कि ईरान, जो दशकों से हमारा दोस्त रहा है।
हम मीटिंग में जाएंगे
उन्होंने आगे कहा कि उसके साथ सरकार ने जैसा बर्ताव किया है और जिस तरह से ईरान के साथ बर्ताव किया है, मेरा मानना है कि ठीक इसी वजह से आज देश LPG की समस्या से जूझ रहा है। लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। हम (ऑल-पार्टी मीटिंग में) जाएंगे और देखेंगे कि सरकार क्या रुख अपनाती है। महिला आरक्षण बिल पर कहा कि विपक्षी पार्टियों का यही मानना है कि सरकार को अपनी भूमिका साफ करनी चाहिए कि वह महिला आरक्षण बिल कैसे लाना चाहती है।
Next Story




